कोंच कोतवाली के उपनिरीक्षक शिवनारायण ने मुखबिर की सूचना पर बीती 18 फरवरी को जयप्रकाश नगर में छापेमारी करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे मनोज समेत 4 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पकड़े गए जुआरियों की कब्जे से कुल 2970 रुपए बरामद किए गए हैं, वहीं पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों पर मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे जानकारी दी है।