कटिहार: कटिहार-मनिहारि सड़क मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा हाईवा ट्रक
कटिहार मनिहारि सड़क मार्ग के मरंगी के पास अनियंत्रित होकर हाईवा ट्रक पलट गया। घटना के बाद हाईवा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बारे में स्थानीय लोगो ने बताया कि हाईवा ट्रक कटिहार की तरफ जा रही थी, तभी कटिहार की तरफ से आ रही बाईक को बचाने के क्रम में हाईवा ट्रक अनियंत्रित हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।