कटिहार: कटिहार नगर निगम के विभिन्न वार्डो में सड़कों का महापौर ने किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
कटिहार नगर निगम के महापौर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में सड़कों का उदघाटन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि ये सारी सड़क बन जाने से शहर में जल जमाव की समस्याओं से लोगो को छुटकारा मिलेगा। उन्होंने बताया कि लगभग 4 करोड़ 12 लाख की राशि से ये निर्माण कार्य किए जा रहे है।