कटिहार: लड़कनिया टोला में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग, घर और दुकान जलकर खाक
कटिहार नगर थाना क्षेत्र के लड़कनिया टोला में उस समय अफरा तफरी मच गई,जब बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान और घर मे आग लग गई। घटना के बाद पीड़ित ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट से चिंगारी भड़क गई और उसके बाद आग लग गई, घटना के बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।