कटिहार: मनियां में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
घायल मोहम्मद मुमताज के परिजन ने बताया कि उनका घर परतेली गांव है। मनियां में घायल युवक जमीन देखने के लिए गया था, जहां दूसरे लोगों ने अपना जमीन ज्यादा बढ़ा लिया। युवक के द्वारा जमीन का मापी किया जा रहा था, इसी दौरान वहां कुछ लोग पहुंचे और युवक के साथ मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।