कटिहार: मंगल बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से एक व्यक्ति हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में इलाज के लिए कराया गया भर्ती
घायल अशोक कुमार ने बताया कि वह नगर निगम के सफाई कर्मचारी और अंबेडकर कॉलोनी निवासी हैं।मंगल बाजार में सफाई कर रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर ही गिर पड़े। जब उन्हें होश आया तो अपने आप को सदर अस्पताल में पाया। फिलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल में जारी है