कोल: सीएनडीएस प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी, फर्म और ठेकेदार को भेजने के आदेश दिए नोटिस
Koil, Aligarh | May 14, 2025 जवाहर भवन में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सीएनडीएस प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक की है। बैठक में नगर आयुक्त को फर्म और ठेकेदार की लापरवाही दिखी। नगर आयुक्त ने फर्म और ठेकेदार को नोटिस भेजने के आदेश दिए हैं। मैरिस रोड पर सड़क से ऊंचा नाला होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है। निर्माण कार्यों में धीमी गति होने पर उन्होंने ठेकेदार को नोटिस भेजने के आदेश दिए।