कोल: अलीगढ़ में तपती और झुलसती गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, तापमान 45 डिग्री के पार पहुँचा
Koil, Aligarh | May 14, 2025 उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तेज़ धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।शहर की सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता है। ज़रूरी कामों को छोड़कर लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य