कोल: इंजीनियर कालोनी के पास पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध छुरा किया बरामद
Koil, Aligarh | May 14, 2025 थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने अभियुक्त वीरेन्द्र पुत्र रमेश बाल्मीकि निवासी गणेश विहार कालोनी कृष्णा स्कूल के पास थाना क्वार्सी अलीगढ़ को मय एक अवैध छुरा सहित इंजीनियर कालोनी के सामने खाली पड़े प्लाट से गिरफ्तार किया गया । इस सम्बन्ध में थाना पर मुकदमा संख्या 416/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।