कोल: देहात थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला विवेचकों को मिलेगा सम्मान, एसपी देहात ने पुलिस लाइन में लगाई पाठशाला
Koil, Aligarh | May 14, 2025 जिले के देहात थानों में तैनात अच्छा कार्य करने वाली महिला विवेचकों को एसएसपी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। एसपी देहात अमृत जैन ने महिला विवेचकों के साथ पुलिस लाइन सभागार में पाठशाला का आयोजन किया है। एसपी देहात ने बताया की देहात क्षेत्र में जो विवेचक अपनी विवेचना में बेहतर परफार्मेंस देंगी उनको अवार्ड और कैश प्राइज से सम्मानित किया जाएगा।