कोल: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह पर रासुका लगाने की मांग हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | May 14, 2025 अलीगढ़ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह पर रासुका लगाने की मांग की है। यह मांग विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रमाशंकर सिंह को दिया है। इस ज्ञापन में मंत्री विजय शाह पर रासुका लगाने की मांग की गई है।