✅ खामापड़वा में 2.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण
✅ भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने किया लोकार्पण
✅ किसानों और ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति
विकासखंड हरदा के ग्राम खामापड़वा में बुधवार को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, हरदा वृत्त के अंतर्गत नवनिर्मित 33/11 केवी, 5 एमवीए क्षमता के विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया। भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने 265 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि श्री कमल पटेल, उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, जनपद सदस्य श्रीमती माया सूरत सिंह तथा ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुनीता डाले सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
✅ लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने कहा कि नए विद्युत उपकेंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या दूर होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की क्रियान्वयन एजेंसी के ठेकेदार श्री राहुल सोमानी, हरदा तथा भूमि दानदाता ग्राम बम्हनगांव निवासी श्री महेशप्रसाद पाटील का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।
Durgadas Uikey
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Energy Madhya Pradesh
#Harda #हरदा