✅ अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न
महिला एवं बाल विकास विभाग, हरदा द्वारा मिशन वात्सल्य योजना एवं हब फॉर वोमेन इमपावरमेंट के अंतर्गत गुरूवार को शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अबगाँवकला एवं शासकीय हाई स्कूल, शासकीय माध्यमिक स्कूल रन्हाईकला में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, बाल शोषण से बचाव, पॉक्सो अधिनियम 2012 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को हिंसा एवं असुरक्षित परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग से श्री गजेद्र बरकडे, श्री प्रियांश नामदेव, परियोजना चाइल्ड हेल्पलाइन से श्री रविराज राजपूत, श्री शुभम् धार्मिक व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate Women and Child Development, MP
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#MissionVatsalya #WomenAndChildDevelopment #ChildSafety #POCSO #Harda #हरदा
Harda, Madhya Pradesh | Oct 23, 2026