दादरी: जीटी रोड से पुलिस ने सूनी पड़ी फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान और कार हुई बरामद
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए सूनी पड़ी फैक्ट्री में चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में चोरी का सामान व चोरी में प्रयुक्त एक कार भी बरामद कर ली है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप आस मोहम्मद के रूप में हुई है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।