दादरी: सेक्टर-29 में घर के बाहर खड़े 41 वर्षीय व्यक्ति पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, सेक्टर वासियों ने जताई नाराजगी
नोएडा के सेक्टर-29 में बुधवार देर रात उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब घर के बाहर खड़े हुए 41 वर्षीय व्यक्ति पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। आनन-फानन में व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को लेकर सेक्टर वासियों ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है।