मानवता और सेवा की अनूठी मिसाल! कुक्षी सड़क हादसे के 4 घायल भाई बड़वानी में उपचार के बाद स्वस्थ होकर लौटे घर, बलाई समाज ने डॉक्टरों का माना आभार 🙏❤️
सुसारी (कुक्षी, जिला धार) में हुए दुःखद सड़क हादसे में घायल बलाई समाज के 5 भाइयों में से 4 भाई मनोरमा हॉस्पिटल बड़वानी में सफल उपचार के बाद आज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। संकट के समय मनोरमा हॉस्पिटल के डॉ. विशाल निगवाल, डॉ. अनिल और डॉ. चंद्रहास पाटीदार ने तत्परता दिखाते हुए शासन की योजनाओं के तहत मरीजों का पूरी तरह निःशुल्क इलाज किया, जिससे उनका 1 भी रुपया खर्च नहीं हुआ। 🧐📸
इसके लिए 2 जून को बलाई समाज महासंघ जिला धार के अध्यक्ष शांतिलाल दोने और सामाजिक चिंतन मंच बड़वानी की टीम ने अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राकेश गोयल, राजपाल भार्गव सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। अंचल की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝
#NimadDastakNews #Barwani #BalaiSamaj #KukshiAccident #ManoramaHospitalBarwani