किसानों के बीच पहुंचीं कलेक्टर जयती सिंह! ग्राम तलून में आयोजित 'रात्रि चौपाल' में किसानों को दिए आधुनिक और मुनाफे वाली खेती के कड़क मंत्र 🌾🚜🚨
कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत बड़वानी के ग्राम तलून में 'रात्रि चौपाल' का आयोजन किया गया। इसमें कलेक्टर श्रीमती जयती सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि परंपरागत ढर्रे को छोड़कर आधुनिक पद्धतियां अपनाएं और स्वयं मार्गदर्शक बनें। कलेक्टर ने कपास का उत्पादन बढ़ाने के लिए कतार से कतार की कम दूरी वाली एचडीपीएस पद्धति पर विशेष जोर दिया। 🧐📸
इसके साथ ही किसानों को लंबे रेशे वाले कपास की खेती करने, प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने और हर 3 साल में मृदा परीक्षण कराने की सलाह दी गई। इस चौपाल में कृषि विभाग के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंचल की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝
#NimadDastakNews #Barwani #KrishiChaupal #OrganicFarming #DistrictAdministration