Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews
image
image
image

हम सुधरेंगे युग सुधरेगा,हम बदलेंगे युग बदलेगा: डॉ.सुमेरसिंह सोलंकी राज्यसभा सांसद बड़वानी 02 जून 2026/मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 31 मई 2026 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी एवं विश्व गायत्री परिवार बड़वानी के संयुक्त तत्वावधान में विशाल नशामुक्ति रैली निकाल कर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं गायत्री परिवार के वरिष्ठ एवं सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि डॉ .सुमेरसिंह सोलंकी राज्य सभा सांसद के द्वारा गायत्री परिवार का झण्डा रोहण कर किया गया। इस अवसर पर डॉ.सोलंकी ने उपस्थित सभी स्वयंसेवकों विद्यार्थियों एवं गायत्री परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज से नशे को दूर करने की सख्त आवश्यकता है। नशे की लत ने समाज को खोखला कर दिया है । नशे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है । इसलिए हम सबको मिलकर नशा रूपी इस राक्षस को भारत की भूमि से दूर भगाना है । अपने वक्तव्य के दौरान उन्होंने कहा कि नशे से जुड़े प्रत्येक व्यवसाय को बंद करके नशे के आदि व्यक्तियों को सुधार कर उन्हें, समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। यदि हमारे प्रयासों से हम समाज के व्यक्तियों को नशे की बुरी आदतों से दूर करेंगे, तो निश्चित ही हमारा देश निकट भविष्य में नशा मुक्त भारत कहलाएगा । नशा मुक्त भारत ही एक सशक्त भारत का उदाहरण बनेगा । जिसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना है, और नशा मुक्ति अभियान के माध्यम से हर जन को जागरूक करके नशा मुक्त भारत बनाना है । इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को राज्य सभा सांसद ने नशामुक्त भारत की शपथ दिलवाई । कार्यक्रम अधिकारी डॉ .रणजीतसिंह मेवाडे ने कहा कि नशा नर्क का द्वार हे जो भारत के युवाओं के लिए घातक हे। हमे हर परिस्थिति से लड़कर नाश मुक्त भारत बनाना है । उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के द्वारा एक विशाल नशा मुक्ति अभियान की रैली का आयोजन किया गया । राज्यसभा सांसद ने हरी झंडी दिखाकर विशाल नशा मुक्ति रैली को रवाना किया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ.चक्रेश पहाड़िया, सामाजिक न्याय विभाग से श्री रौनक सोलंकी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रणजीतसिंह मेवाडे एवं डॉ.रंजना चौहान एवं गायत्री परिवार के सभी गणमान्य नागरिकों सहित लगभग 280 लोगों ने रैली में भाग लेकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। रैली का आयोजन गायत्री मंदिर प्रांगण से लेकर झंडा चौक, रणजीत चौक,भवानी मंदिर भवति नाका, पाटी नाका,चंचल चौराहा,एवं बड़वानी नगर के मुख्य चौराहे पर किया गया।

MORE NEWS

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 54 आवेदकों की समस्याएं 
बड़वानी 02 जून 2026/ प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बडवानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 54 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को आसानी हो।

आवास योजना का दिलवाया जाये लाभ 
 जनसुनवाई में अंजड़ नगर निवासी श्रीमति अंगूरीबाई ने आवेदन देकर बताया कि वर्ष 2023 में उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। वे और उनकी पुत्री मजदूरी करके अपना जीवनयापन कर रही है। उन्हे शासन की योजनानतर्गत आवास का लाभ अगर मिल जाये तो उनका जीवनयापन सही ढंग से हो पायेगा। अतः उन्हे आवास योजना के तहत आवास का लाभ दिया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन में सीएमओ अंजड़ को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। 
कृषि भूमि पर जाने का रास्ता खुलवाया जाये
 जनसुनवाई में ग्राम तलूनखुर्द निवासी श्रीमति संगीताबाई पति गजानंद ने आवेदन देकर बताया कि उनकी कृषि भूमि पर जाने के रास्ते में पाला डालकर रास्ता बंद कर दिया गया है। जिसके कारण वे विगत एक वर्ष से कृषि भूमि पर कृषि कार्य नही कर पा रही है, अतः रास्ता खुलवाया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन में तहसीलदार बड़वानी को मौका मुआयना कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। 
पेयजल की समस्या का हो निराकरण 
 जनसुनवाई में ग्राम सिवनी निवासी श्री भायला पिता वगड़िया ने आवेदन देकर बताया कि उनके ग्राम में पंचायत द्वारा हेण्डपंप खुदवाया गया है। पानी गहरा होने के कारण हेण्डपंप में पानी नही आ रहा है, जिससे ग्राम में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। अतः ग्राम में पेयजल की समस्या का निराकरण करते हुए उचित व्यवस्था करवाई जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन में पीएचई विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। 
खेत में आने-जाने के रास्त में डाल दिये है कांटे 
 जनसुनवाई में ग्राम तलूनखुर्द निवासी श्री अजय जाट ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम में 05 वर्ष के महनताने पर उन्होने कृषि भूमि ली है। जिसमें आने-जाने का रास्ता केवल एक मात्र नाले को पार करके जाना है। परन्तु ग्राम के एक व्यक्ति ने नाले पर कांटे डालकर उक्त रास्ते को बंद कर बदया है। जिससे उन्हे खेत में जाने में बहुत परेशानी होती है। उन्होने संबंधित व्यक्ति से बातचीत करने का प्रयास किया परन्तु उसके द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है। अतः रास्ते पर से कांटे हटवाकर रास्ता चालू करवाया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन में तहसीलदार बड़वानी को मौका मुआयना कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 54 आवेदकों की समस्याएं बड़वानी 02 जून 2026/ प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बडवानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 54 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को आसानी हो। आवास योजना का दिलवाया जाये लाभ जनसुनवाई में अंजड़ नगर निवासी श्रीमति अंगूरीबाई ने आवेदन देकर बताया कि वर्ष 2023 में उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। वे और उनकी पुत्री मजदूरी करके अपना जीवनयापन कर रही है। उन्हे शासन की योजनानतर्गत आवास का लाभ अगर मिल जाये तो उनका जीवनयापन सही ढंग से हो पायेगा। अतः उन्हे आवास योजना के तहत आवास का लाभ दिया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन में सीएमओ अंजड़ को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। कृषि भूमि पर जाने का रास्ता खुलवाया जाये जनसुनवाई में ग्राम तलूनखुर्द निवासी श्रीमति संगीताबाई पति गजानंद ने आवेदन देकर बताया कि उनकी कृषि भूमि पर जाने के रास्ते में पाला डालकर रास्ता बंद कर दिया गया है। जिसके कारण वे विगत एक वर्ष से कृषि भूमि पर कृषि कार्य नही कर पा रही है, अतः रास्ता खुलवाया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन में तहसीलदार बड़वानी को मौका मुआयना कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। पेयजल की समस्या का हो निराकरण जनसुनवाई में ग्राम सिवनी निवासी श्री भायला पिता वगड़िया ने आवेदन देकर बताया कि उनके ग्राम में पंचायत द्वारा हेण्डपंप खुदवाया गया है। पानी गहरा होने के कारण हेण्डपंप में पानी नही आ रहा है, जिससे ग्राम में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। अतः ग्राम में पेयजल की समस्या का निराकरण करते हुए उचित व्यवस्था करवाई जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन में पीएचई विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। खेत में आने-जाने के रास्त में डाल दिये है कांटे जनसुनवाई में ग्राम तलूनखुर्द निवासी श्री अजय जाट ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम में 05 वर्ष के महनताने पर उन्होने कृषि भूमि ली है। जिसमें आने-जाने का रास्ता केवल एक मात्र नाले को पार करके जाना है। परन्तु ग्राम के एक व्यक्ति ने नाले पर कांटे डालकर उक्त रास्ते को बंद कर बदया है। जिससे उन्हे खेत में जाने में बहुत परेशानी होती है। उन्होने संबंधित व्यक्ति से बातचीत करने का प्रयास किया परन्तु उसके द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है। अतः रास्ते पर से कांटे हटवाकर रास्ता चालू करवाया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन में तहसीलदार बड़वानी को मौका मुआयना कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

युवा संगम मेले में 82 युवाओं का हुआ चयन 
बड़वानी 02 जून 2026/ मध्यप्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी योजनान्तर्गत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में 02 जून को श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय पानसेमल में युवा संगम ( रोजगार मेला ) का आयोजन किया गया । इस युवा संगम में 326 युवाओं द्वारा पंजीयन कराया गया । मेले में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. संगीता भण्डारी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक के नवीन श्रीवास्तव, एनआरएलएम की प्रबंधक श्रीमति अनुराधा पाटीदार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनिल बागले क्रीडा अधिकारी द्वारा किया गया। 
 जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डूडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार निजी क्षेत्र की कम्पनियो के प्रतिनिधियो ने 82 युवाओं को रोजगार हेतु प्रारम्भिक रूप से साक्षात्कार के पश्चात चयन की कार्यवाही की गई । इस युवा संगम मेले में गुरूप्रसाद सोलर एजेंसी खेतिया द्वारा 4 युवाओं का, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड इन्दौर द्वारा 9 युवाओं का, भारतीय जीवन बीमा निग सेंधवा द्वारा 36 युवाओं का, श्री दुर्गा खाण्डसारी शुगर मिल्स मेन्द्राना द्वारा 02 युवाओं का तथा प्रतिभा सिन्टेक्स प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर द्वारा 31 युवाओ का चयन किया गया ।

युवा संगम मेले में 82 युवाओं का हुआ चयन बड़वानी 02 जून 2026/ मध्यप्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी योजनान्तर्गत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में 02 जून को श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय पानसेमल में युवा संगम ( रोजगार मेला ) का आयोजन किया गया । इस युवा संगम में 326 युवाओं द्वारा पंजीयन कराया गया । मेले में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. संगीता भण्डारी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक के नवीन श्रीवास्तव, एनआरएलएम की प्रबंधक श्रीमति अनुराधा पाटीदार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनिल बागले क्रीडा अधिकारी द्वारा किया गया। जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डूडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार निजी क्षेत्र की कम्पनियो के प्रतिनिधियो ने 82 युवाओं को रोजगार हेतु प्रारम्भिक रूप से साक्षात्कार के पश्चात चयन की कार्यवाही की गई । इस युवा संगम मेले में गुरूप्रसाद सोलर एजेंसी खेतिया द्वारा 4 युवाओं का, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड इन्दौर द्वारा 9 युवाओं का, भारतीय जीवन बीमा निग सेंधवा द्वारा 36 युवाओं का, श्री दुर्गा खाण्डसारी शुगर मिल्स मेन्द्राना द्वारा 02 युवाओं का तथा प्रतिभा सिन्टेक्स प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर द्वारा 31 युवाओ का चयन किया गया ।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

पौधारोपण एक जिम्मेदारी भरा कार्य है-श्री हीरा यादव
बड़वानी 02 जून 2026/पौधारोपण हर बार होता है लगातार होता है हर स्थान पर होता है लेकिन कितने स्थान पर पौधे सुरक्षित एवं संरक्षित होते हैं यह समझने का विषय है। हम भी शिवकुंज पर पौधे लगाते हैं सुरक्षा और सीचने का समुचित ध्यान भी रखते हैं फिर भी थोड़ी सी चूक पौधों को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इसके अतिरिक्त गैर जिम्मेदार लोगों की हरकतें जैसे कि आगजनी पौधों को काटने का नुकसान ड्रिप को तोड़ने की क्षति कुछ प्राकृतिक बाधा , हार्ड रॉक इत्यादि से संघर्ष करते हुए पौधे बहुत हद तक चौतन्य अवस्था में चल पड़े हैं। पथरीली पहाड़ी पर यह सब संघर्ष आम बात है। उक्त बातें शिव कुंज योगा ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य श्री हीरा भाई यादव  ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करते हुए कही। उन्होंने कहा हमारे शिव कुंज के सेवाभावी लोग गैप फिलिंग में गड्ढे खोद रहे हैं ताकि शिवकुंज परिवार के नए पौधे सदस्य के रूप में जोड़े जा सके। आशाग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने आमजन से अपील की है कि पौधारोपण एक लंबी प्रक्रिया है जिसमें सहयोग के रूप में पौधे दे सकते हैं वहीं उसे बड़ा करने के लिए आवश्यक संसाधन जिसमें ड्रिप एवं अन्य सिंचाई के संसाधन के साथ-साथ श्रमदान इत्यादि में भी योगदान देकर व्यवस्थित एवं सुरक्षित पौधारोपण का हिस्सा बन सकते हैं। इस दौरान शिवकुंज की योगा ग्रुप के श्री सचिन दुबे श्री दलजीत सिंह बंटी, श्री रमेश यादव, श्री लव कुमरावत, श्री अंशुल महाजन, श्री प्रदीप किराडे, अमित भावरे श्री दीपक अग्रवाल, श्री संदीप मुकाती आदि उपस्थित रहे।

पौधारोपण एक जिम्मेदारी भरा कार्य है-श्री हीरा यादव बड़वानी 02 जून 2026/पौधारोपण हर बार होता है लगातार होता है हर स्थान पर होता है लेकिन कितने स्थान पर पौधे सुरक्षित एवं संरक्षित होते हैं यह समझने का विषय है। हम भी शिवकुंज पर पौधे लगाते हैं सुरक्षा और सीचने का समुचित ध्यान भी रखते हैं फिर भी थोड़ी सी चूक पौधों को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इसके अतिरिक्त गैर जिम्मेदार लोगों की हरकतें जैसे कि आगजनी पौधों को काटने का नुकसान ड्रिप को तोड़ने की क्षति कुछ प्राकृतिक बाधा , हार्ड रॉक इत्यादि से संघर्ष करते हुए पौधे बहुत हद तक चौतन्य अवस्था में चल पड़े हैं। पथरीली पहाड़ी पर यह सब संघर्ष आम बात है। उक्त बातें शिव कुंज योगा ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य श्री हीरा भाई यादव ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करते हुए कही। उन्होंने कहा हमारे शिव कुंज के सेवाभावी लोग गैप फिलिंग में गड्ढे खोद रहे हैं ताकि शिवकुंज परिवार के नए पौधे सदस्य के रूप में जोड़े जा सके। आशाग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने आमजन से अपील की है कि पौधारोपण एक लंबी प्रक्रिया है जिसमें सहयोग के रूप में पौधे दे सकते हैं वहीं उसे बड़ा करने के लिए आवश्यक संसाधन जिसमें ड्रिप एवं अन्य सिंचाई के संसाधन के साथ-साथ श्रमदान इत्यादि में भी योगदान देकर व्यवस्थित एवं सुरक्षित पौधारोपण का हिस्सा बन सकते हैं। इस दौरान शिवकुंज की योगा ग्रुप के श्री सचिन दुबे श्री दलजीत सिंह बंटी, श्री रमेश यादव, श्री लव कुमरावत, श्री अंशुल महाजन, श्री प्रदीप किराडे, अमित भावरे श्री दीपक अग्रवाल, श्री संदीप मुकाती आदि उपस्थित रहे।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

​बड़वानी में जनसुनवाई के दौरान एक्शन में दिखीं कलेक्टर जयति सिंह! 54 आवेदकों की समस्याएं सुन विभागों को समय-सीमा में निराकरण के दिए कड़े निर्देश ⚖️🙏✨

​बड़वानी कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना। जनसुनवाई में कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए। 🧐📸

​ग्राम तलूनखुर्द में कृषि भूमि के रास्तों को बंद करने के मामलों में तहसीलदार बड़वानी को मौका मुआयना करने के आदेश दिए गए। वहीं, ग्राम सिवनी में पेयजल समस्या के लिए पीएचई विभाग और अंजड़ में आवास लाभ के लिए सीएमओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंचल की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝

​

#NimadDastakNews #Barwani #Jansunwai2026 #CollectorBarwani #PublicWelfare

​बड़वानी में जनसुनवाई के दौरान एक्शन में दिखीं कलेक्टर जयति सिंह! 54 आवेदकों की समस्याएं सुन विभागों को समय-सीमा में निराकरण के दिए कड़े निर्देश ⚖️🙏✨ ​बड़वानी कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना। जनसुनवाई में कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए। 🧐📸 ​ग्राम तलूनखुर्द में कृषि भूमि के रास्तों को बंद करने के मामलों में तहसीलदार बड़वानी को मौका मुआयना करने के आदेश दिए गए। वहीं, ग्राम सिवनी में पेयजल समस्या के लिए पीएचई विभाग और अंजड़ में आवास लाभ के लिए सीएमओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंचल की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝 ​ #NimadDastakNews #Barwani #Jansunwai2026 #CollectorBarwani #PublicWelfare

Barwani, Barwani | Jun 2, 2026