सिमडेगा: गुरुवार दोपहर 2 बजे आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त कंचन सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पेंशन, अबुआ आवास, पेयजल, बिजली बिल, राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड से जुड़े आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित व पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित कर शीघ्र समाधान का निर्देश दिया।