लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार स्थित क्यूल नदी तट पर श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। रविवार की पूर्वाह्न लगभग 11:00 बजे यज्ञ कमेटी द्वारा तैयारियों का जायजा लिया गया, जिसमें मंडप पूरी तरह सुसज्जित और तैयार पाया गया।