हुज़ूर: भोपाल के कटाराहिल्स थाना क्षेत्र के प्राइड सिटी में एक बुजुर्ग महिला से डायमंड नेकलेस की लूट, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Apr 20, 2024 भोपाल में एक बुजुर्ग महिला से चाकू की नोक पर डायमंडनेकलेस की लूट हो गई। मामला भोपाल के कटारा हिल्सथाना क्षेत्र के प्राइड सिटी का है। यहां रहने वालीं आशा चौकीकर के घर लुटेरे दाखिल हुए, और चाकू अड़ाकर डायमंड नेकलेस समेत 5लाख रुपए से अधिक का कीमती सामान ले भागे|घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज सामने आए है|पुलिस ने चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं|