बड़ौत हत्याकांड विवादित बयान मामले में मनु चौधरी हिरासत में
बड़ौत हत्याकांड में वरुण लूहारी के पिता की हिरासत को लेकर विरोध की तैयारी कर रहे अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी को पुलिस ने हिरासत में लिया।
बताया जा रहा है कि वरुण लूहारी के पिता को निर्दोष बताते हुए उनकी रिहाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय का घेराव किया जाना था। घेराव की घोषणा के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनु चौधरी को पहले ही हिरासत में ले लिया।
इस कार्रवाई के बाद जाट समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। समर्थकों का कहना है कि वे केवल निर्दोष व्यक्ति की रिहाई की मांग उठा रहे थे, लेकिन प्रदर्शन से पहले ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में लिया गया।
पुलिस की ओर से हिरासत के संबंध में आधिकारिक बयान का इंतजार है।
#Baghpat #Baraut #ManuChaudhary #JatSansad #BreakingNews #UPPolice
Baghpat, Bagpat | Jun 21, 2026