Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
drthakur075
#kullu भाजपा कुल्लू मंडल के प्रदर्शन में भूतनाथ पुल पर क्या बोले भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर। देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu
| Sep 10, 2026
#kullu
MORE NEWS
#kullu 🔺ऑटो यूनियन का कार्यालय उखाड़ने पर भड़के पदाधिकारी,संगम गुड्स कैरियर ऑटो यूनियन ने जताई नाराजगी 2015 में मिली थी जगह, अब कार्यालय को बताया जा रहा अवैध: यूनियन देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Sep 10, 2026
#kullu 📰 कुल्लू Evening Bulletin | आज की प्रमुख खबरें क्या कुछ खास रहा आज दिनभर कुल्लू में? देखिए आज की प्रमुख खबरों में— 🔹 भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, सड़कों की बदहाली समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। 🔹 ऑटो यूनियन का कार्यालय उखाड़ने पर नाराज़गी, पदाधिकारी SDM के दरबार पहुंचे। 🔹 अवैध शराब के परिवहन पर कुल्लू पुलिस की कार्रवाई, शराब की खेप बरामद। 🔹 गड़सा स्कूल में गर्ल्स अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, 17 स्कूलों की 276 छात्राओं ने लिया हिस्सा। #Kullu #KulluNews #EveningBulletin #DesiChannel #HimachalNews #KulluUpdates #HimachalPradesh देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू D R Thakur Kullu Pooja Kashyap
Kullu, Kullu | Sep 10, 2026
#kullu संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन ईलाज के लिए पूरी डाक्टर टीम का स्थानीय लोगों का गौ सेवकों का आभार व्यक्त करते हैं गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु की ओर से आप सभी के प्रयासों से बहुत शानदार इलाज हुआ जो सराहनीय कार्य किया उसके आप सभी बधाई के पात्र हैं डॉक्टर टीम डॉ शकुन्तला डॉ राहुल भारद्वाज डॉ सोनम डॉ सक्षम शर्मा सतीश शर्मा गौ सेवक ईशान राणा दिबाकर शर्मा विनोद कुमार रुचि चौहान वार्ड सदस्य आलू जी कमलेश ठाकुर अजय शर्मा छापे राम नेगी टिकम राम सभी डॉक्टर टीम का गौ सेवकों का स्थानीय लोगों का वॉर्ड सदस्य का आभार व्यक्त किया है गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु की टीम की ओर से अध्यक्ष श्री शेरा नेगी Shera negi देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Sep 10, 2026
पुस्तक मेले में राजकीय महाविद्यालय पनारसा के विद्यार्थियों ने लिया भाग पनारसा, 10 सितंबर 2026। राजकीय महाविद्यालय पनारसा के राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी एवं संस्कृत विभागों के लगभग 37 विद्यार्थियों ने पुस्तक मेले में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों का अवलोकन किया तथा अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकों का चयन किया। पुस्तक मेले में विद्यार्थियों की सहभागिता का मुख्य उद्देश्य उनमें पठन-पाठन के प्रति रुचि विकसित करना, नियमित अध्ययन की आदत को बढ़ावा देना तथा पुस्तक संस्कृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की पुस्तकों के बारे में जानकारी प्राप्त की और पुस्तकों के महत्व को समझा। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ-साथ साहित्य, राजनीति, अर्थशास्त्र, संस्कृत तथा समसामयिक विषयों से संबंधित पुस्तकों के नियमित अध्ययन के लिए भी प्रेरित किया गया। पुस्तकों का अध्ययन विद्यार्थियों के ज्ञान, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर संबंधित विभागों के प्राध्यापक भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे तथा उन्होंने विद्यार्थियों को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों के चयन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यार्थियों ने पुस्तक मेले में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इसे अपने ज्ञानवर्धन एवं सीखने का एक उपयोगी अवसर बताया।
Kullu, Kullu | Sep 10, 2026
नशे की लत ने बनाया चोर! 😱 मनाली में समाजसेवी सुभाष ठाकुर ने पकड़ा एक शातिर चोर। पूछताछ में युवक ने खुद बताया कि उसने कहां-कहां चोरी की थी। आखिर किन जगहों को बनाया निशाना? पूरी कहानी जानने के लिए वीडियो जरूर देखें। 👀 #KulluNews
Kullu, Kullu | Sep 10, 2026
22 साल बाद रामपुर बुशहर के पाठबंगला मैदान में वन विभाग द्वारा किया जा रहा है राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
Kullu, Kullu | Sep 10, 2026
राजभाषा हिंदी पखवाड़े में निबंध, भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कृत किए विद्यार्थी Kullu Times भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश, जिला कुल्लू द्वारा राजभाषा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आज देव सदन सभागार में जिले के विद्यालयों की नवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए निबंध, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की सरकारी व गैर-सरकारी 15 पाठशालाओं के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ हुआ। निबंध प्रतियोगिता के लिए "वैश्विक भाषा के रूप में हिंदी की स्थिति एवं संभावनाएं" तथा "कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका हिंदी भाषा के संदर्भ में" विषय दिए गए थे। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर की सौम्या शर्मा ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा की दामिनी ठाकुर ने द्वितीय तथा भारत भारती कुल्लू की अनोखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता के विषय "राजभाषा के रूप में हिंदी की दशा व दिशा" तथा "कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हिंदी भाषा का भविष्य" रहे। इसमें शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू के मोहित ठाकुर प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर की हिमानी पंत द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल की हर्षिता ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से हिंदी व्याकरण व साहित्य से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीज की उष्मिता ठाकुर प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्लू की वर्षा ठाकुर द्वितीय तथा ब्रह्मर्षि शिक्षा निकेतन रघुनाथपुर कुल्लू की योगिता ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के समक्ष हिंदी भाषा की विशेषताओं व प्रयोग पर अपने विचार रखते हुए हिंदी के साथ-साथ अपनी मातृभाषा के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यातिथि ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दयानंद गौतम, रंगमंच से जुड़ीं मीनाक्षी ठाकुर तथा हिंदी प्रवक्ता दोतराम पहाड़िया ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि युवा कवयित्री वैशाली बिष्ट ने मंच संचालन किया। इससे पहले जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने मुख्यातिथि, निर्णायक मंडल तथा विभिन्न पाठशालाओं से आए अध्यापकों व विद्यार्थियों का आभार जताते हुए राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन एवं उज्ज्वल भविष्य पर प्रकाश डाला। Kullu Police
Kullu, Kullu | Sep 10, 2026
उपायुक्त किरण भड़ाना ने पीएम श्री राजकीय केंद्र प्राथमिक विद्यालय केलांग का किया निरीक्षण बुनियादी सुविधाओं और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए हरसंभव सहयोग का दिया आश्वास Kullu Times उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आज पीएम श्री राजकीय केंद्र प्राथमिक विद्यालय केलांग का दौरा कर विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और अधोसंरचना का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं तथा सामने आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं को जानने में विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने विद्यार्थियों से कक्षाओं, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। बच्चों ने भी अपनी आवश्यकताओं और समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष साझा किया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों से भी बातचीत कर शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यालय में मौजूद अधोसंरचना संबंधी कमियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, शौचालयों, कक्षाओं, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय में मौजूद कमियों को दूर करने तथा आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों की अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों को सीखने के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आश्वस्त किया कि बच्चों के हित में आवश्यक सुविधाओं के सुधार के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को विद्यालय की आवश्यकताओं का समुचित आकलन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने कहा कि बच्चों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उनके लिए बेहतर शैक्षणिक एवं सुविधाजनक वातावरण तैयार करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
Kullu, Kullu | Sep 10, 2026