गिधौर: कांशी कुंड बहियार में खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से किसान गंभीर रूप से घायल
Gidhaur, Jamui | Jul 31, 2026 जमुई जिले के धमना स्थित कांशी कुंड बहियार में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बताया कि धमना निवासी दिलीप मिश्रा धान की रोपाई के लिए अपने खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान खेत में बने एक गहरे गड्ढे में ट्रैक्टर का पहिया फंस गया।