काराकाट: काराकाट के दानवार में कार और बाइक की टक्कर में 15 वर्षीय किशोर की मौत, दो लोग घायल
Karakat, Rohtas | Nov 10, 2026 काराकाट के कच्छवां थाना क्षेत्र के दनवार स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के पास कार और स्प्लेंडर बाइक की टक्कर में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव निवासी सुनील पासी के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है।