सिसई: छारदा में 14 जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत
Sisai, Gumla | Mar 4, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के छारदा गांव के ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम छारदा गांव के पास के जंगलों में 14 जंगली हाथियों का झुंड देखा गया जो बरंदा की ओर से छारदा की ओर आया हुआ है।जंगली हाथियों के देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल है।हालांकि ग्रामीण और बच्चो में हाथियों को देखने के लिए कौतूहल है।लेकिन उन्हें दूर रहने का सलाह दिया गया है।