सिसई: लुलहुव चंदा टोली में खलिहान का कूड़ा जलाने से पुआल की गांज में लगी आग, दो लोगों का पुआल जलकर राख हुआ
Sisai, Gumla | Mar 2, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के पंडरिया पंचायत स्थित लुल्हवा चंदा टोली मैं भक्ति प्रसाद टोप्पो और जूलियन टोप्पो के पुआल के गांज में आग लग गई और सारा पुआल जलकर राख हो गया। इस बारे में पंडरिया पंचायत के उप मुखिया प्रमोद बैठा ने रविवार दोपहर बताया कि गांव की एक महिला करमेला टोप्पो ने खलिहान का कूड़ा करकट जलाने के लिए आग लगाई थी।लेकिन वह आग फैलकर पास के पुआल के गांज लगी।