सिसई: सिसई के बैजनाथ जालान महाविद्यालय में मनाया गया मातृ भाषा दिवस
Sisai, Gumla | Mar 4, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बैजनाथ जालान महाविद्यालय सिसई मे मंगलवार दोपहर मातृ भाषा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अमिताभ भारती ने कहा मातृभाषा ज्ञान का भंडार है। जो हमें मां के द्वारा सीखाया जाता है।संयुक्त परिवार मे दादा दादी,नाना नानी के द्वारा मातृभाषा सिखाया जाता था।