सिसई: रेड़वा के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर पिता ने सिसई थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
Sisai, Gumla | Mar 3, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के रेड़वा गांव निवासी अनिल साहू ने सिसई थाना में सोमवार दोपहर आवेदन देकर प्राथमिकी की दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पुत्र शिवम साहू जब सिसई से अपने घर वापस लौट रहा था।उसी समय समल मोड़ के पास में सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।सफेद रंग की स्विफ्ट कार चालक के द्वारा उसका पुत्र जो मोटरसाइकिल में सवार था,को टक्कर मारी गई थी।