सिसई: रेड़वा के ग्रामीणों ने आरकेडी कंपनी के कैंप में ज्ञापन सौंपा, सर्विस रोड और यात्री शेड की मांग की
Sisai, Gumla | Mar 3, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के रेड़वा गांव के ग्रामीणों ने गांव तक जाने के लिए सर्विस रोड की मांग की है।ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव तक जाने के लिए अभी तक सर्विस रोड और यात्री शेड भी नहीं है।जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने इस पर रेड़वा स्थित आरकेडी कंपनी में ज्ञापन दिया है।