कांगड़ा: सीवरेज योजना के साथ जोड़ी जाएंगी कांगड़ा की 6 पंचायतें: विधायक पवन काजल
Kangra, Kangra | Dec 1, 2024 विधायक पवन काजल ने आज रविवार को 4:30 बजे मटौर में कहा कि घूरकड़ी, मटौर, कछियारी, लालेड़, वीरता व हालेडकला साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में परियोजना का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। रविवार को वीरता गांव से आए एक प्रतिनिधिमंडल साथ चर्चा करते हुए विधायक काजल ने कहा विधायक प्राथमिकता योजना के अंतर्गत सीवरेज परियोजना के लिए बजट की सिफारिश नाबार्ड बैंक से की गई है।