कांगड़ा: कांगड़ा के सेंट जेम्स स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में एसडीएम कांगड़ा रहे मुख्य अतिथि
Kangra, Kangra | Nov 28, 2024 कांगड़ा स्थित सेंट जेम्स स्कूल ने वीरवार 2 बजकर 30 मिनट पर अपना वार्षिक समारोह मनाया। स्कूल के इस वार्षिक समारोह के अवसर पर एसडीएम कांगड़ा आईएएस अधिकारी इशांत जसवाल मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। स्कूल प्रांगण पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्कूल की प्रधानाचार्य इंदू सिंह, अध्यापकों और बच्चों ने पुष्प देकर स्वागत किया।