कांगड़ा: कांगड़ा के टांडा मेडिकल कालेज में उपचाराधीन युवक की मौत, सड़क दुर्घटना में हुआ था घायल-डीएसपी
Kangra, Kangra | Nov 29, 2024 कांगड़ा के टांडा मेडिकल कालेज में शुक्रवार काे साढ़े पांच बजे उपचाराधीन युवक की माैत हाेने का समाचार सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 नवंबर शाम को एक स्कूटी की पानी के टैंकर के साथ भिड़ंत हो गई थी। इसमें अंकित चौहान (32) निवासी डईं गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल काे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कालेज लाया गया था।