कांगड़ा: जिलाधीश हेमराज बैरवा ने कांगड़ा में उपमंडल स्तर पर राजस्व और विकास कार्यों का लिया जायजा
Kangra, Kangra | Nov 30, 2024 कांगडा में उपमंडल स्तर में राजस्व तथा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए DC हेमराज बैरवा ने कहा कि राजस्व के कार्य आम जनता के हितों से जुड़े हुए महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। उपायुक्त ने इस दौरान तहसील और उप-तहसील स्तर पर अतिक्रमण निशानदेही तकसीम हुक्मी और खानगी वारंट निष्पादन इंतकाल तथा जमाबंदी के मामलों के निपटारे की प्रगति की जानकारी ली ।