कांगड़ा: कांगड़ा के खोली गांव में उपज कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र (निशु) मोंगरा ने किसानों की समस्याएं सुनीं
Kangra, Kangra | Nov 27, 2024 उपज कृषि मंडी समिति के जिला कांगड़ा के अध्यक्ष नरेंद्र (निशु) मोंगरा ने बुधवार काे 2:30 बजे खोली पंचायत में पहुंचकर किसानाें की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार गांवों में विकास करवाने के लिए लोगों के प्रति वचनबद्ध है। अतः मुख्यमंत्री की सोच है कि गांवों का विकास होगा तभी प्रदेश का विकास सम्भव है।