बगोदर: जीटी रोड घाघरा मोड के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड घाघरा मोड के पास शनिवार की देर शाम सडक दुर्घटना में बाइक सवार हेसला हरियाटांड के 22 वर्षीय विनोद सिंह गंभीर रूप घायल हो गया था।घटना के बाद आस के लोगो ने उसे ईलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया,जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। जिसके बाद धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।