हरिद्वार: रोशनाबाद जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के बाद निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसएसपी, जुटाए साक्ष्य
रोशनाबाद जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के बाद शनिवार को हरिद्वार के DM कर्मेंद्र सिंह और SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल जेल पहुंचे। इस दौरान डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। डीएम कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में जेल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। SSP ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जल्द रिजल्ट आएगा।