सारठ: पिंडारी के बुजुर्ग ने सारठ CO से ज़मीन विवाद निपटाने की गुहार लगाई, CO बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाई
Sarath, Deoghar | Apr 17, 2026 पिंडारी निवासी बुजुर्ग सोहराब अंसारी ने शुक्रवार शाम 4 बजे सारठ CO केसीएस मुंडा को आवेदन देकर भैय्यादी जमीन विवाद का निपटारा करने की गुहार लगाई है। बताया कि गांव के सलामत मियां, गफूर मियां व अनाउल मियां उनके घर से बाहर निकलने के रास्ते बंद कर दिया है, जिससे घर के लोगों को बाहर निकलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। CO ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही।