पचपदरा: बालोतरा की इंडस्ट्रियल एरिया में बॉयलर फटने से दो लोगों की हुई मौत, दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल
बालोतरा की इंडस्ट्रियल एरिया में अचानक अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में लगा एक बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने से दो की मौत हो गई व दो लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया। सूचना पर मौका स्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।