पचपदरा: बालोतरा की सब्जी मंडी में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
बालोतरा की वीर दुर्गादास सब्जी मंडी में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने अनेक दुकानों सहित वाहनों को चपेट में ले लिया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने घंटो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।