पचपदरा: बालोतरा कस्बे में ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बालोतरा में ईद उल फितर का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम भाइयों ने ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा की। इस अवसर पर पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, पूर्व विधायक मदन प्रजापत व मंडल अध्यक्ष मदन राज चोपड़ा सहित मुस्लिम समाज के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।