पचपदरा: बालोतरा में धूमधाम से निकल गई ईशर गंवर की शोभा यात्रा ,उमड़ी महिलाओं की भीड़
बालोतरा में गुरुवार को गणगौर पर्व के उपलक्ष में सर्व समाज की महिलाओं के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में ईशर गंवर की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। विवाहित महिलाओं ने पूजा अर्चना कर अपनी मंगलमय जीवन की कामनाएं की। शोभा यात्रा के अंत में इन प्रतिमाओं को जलाशय में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही।