बंशीधरनगर (नगर उंटारी): भू-माफियाओं और दबंगों के खिलाफ ग्रामीणों व पीड़ित परिवारों का गुस्सा, प्रखंड व अंचल कार्यालय पर फूटा
श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में भू-माफियाओं, दबंगों एवं दलालों के बढ़ते साम्राज्य के खिलाफ ग्रामीणों व पीड़ित परिवारों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बंशीधर कन्हैया जन सेवा संस्थान के बैनर तले प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व प्रदर्शनकारी गोसाईंबाग मैदान से रैली निका