कुंडा: बाघराय पुलिस ने मुजेढी मोड़ से हत्या के प्रयास के आरोपी को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना बाघराय पुलिस ने 26 मई को हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी अमर सिंह यादव (21 वर्ष) को शुक्रवार शाम 5 बजे मुजेढी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।