कानपुर: पनकी पुलिस ने चोरी करने के दो आरोपी को किया गिरफ्तार
पनकी थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने चोरी करने वाले दो बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह ने जानकारी दी की उपनिरीक्षक शिव कुमार के नेतृत्व के पुलिस ने दो बाल अपचारी को गंगागंज से गिरफ्तार किया है ।दोनों के पास से पुलिस ने 5450 रुपए बरामद किए हैं।प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।