ढिकोला डूंगरी चोराया भीषड़ दर्दनाक हादसा
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
ढिकोला-ढिकोला के डूंगरी चौराया पर कांग्रेस के युवा नेता मनीष नायक ने बताया की कही समय से लगातार हम मांग कर रहे डूंगरी चोराया पर बड़े स्पीड ब्रेकर बनाए जाए। ताकि किसी बड़ी हानि दुर्घटना को टाला जा सके। परन्तु विभाग द्वारा सिर्फ खाना पूर्ति कर नाम किया गया। आज उसका परिणाम आमजन को भुगतना पड़ा। हादसे में महाराज की मोके पर ही मृत्यु हो गई। नायक ने बताया की प्रशासन व सड़क विभाग की लापरवाही से वजह से ये हादसे हो रहे है! समय रहते अब भी प्रशासन विभाग कुम्भ कर्ण की नींद से नहीं उठा तो आने वाले समय में और भी बड़े हादसे होते रहेंगे।अतिशीघ्र तीनो साइड में स्पीड ब्रेकर बनाए जाए !