गंगापुर मुस्लिम प्रीमियर लीग सीजन 2 के रजिस्ट्रेशन शुरू
अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
गंगापुर जिला भीलवाड़ा की सर ज़मीं पर
पिछले साल की तरह इस साल भी क्रिकेट खेल प्रेमियों के लिए जल्द आ रही है मुस्लिम प्रीमियर लीग सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता
आयोजनकर्ता अकरम मोहम्मद सिंधी उर्फ(टाइगर) ने बताया की इस क्रिकेट प्रतियोगिता की तारीख नवंबर माह में निर्धारित की जाएगी तथा फिलहाल अभी 1 अक्टूबर से मुस्लिम प्रीमियर लीग गंगापुर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की गई है जिसकी अंतिम तारीख 15 अक्टूबर रखी गई है
5 दिवसीय
क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ टीमें लेगी भाग
इस प्रीमियर लीग के मुख्य संयोजक नूर मोहम्मद खान कायमखानी ने विशेष रूप से सभी टीमों एवं खिलाड़ियों से अपील की है कि 15 अक्टूबर 2026 से पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं उसके बाद कोई भी विचार नहीं किया जाएगा
और कहा कि पिछले वर्ष मुस्लिम प्रीमियर लीग सीजन 1 सभी के सहयोग से सफल रहा था जिसके मध्य नजर मुस्लिम प्रीमियर लीग सीजन 2 की शुरुआत की गई है
इस टूर्नामेंट का आयोजन संभावित नवंबर माह के अंतिम सप्ताह तक होगा जिसमें देश के मशहूर इंटरनेशनल अंपायर मोहम्मद रफी की रोमांचक अंपायरिंग देखने को मिलेगी अभिनेता एवं नेता शामिल होंगे
बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे तथा इस बार क्रिकेट प्रतियोगिता का सीधा लाइव प्रसारण अमित बोलियों इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट ग्राउंड्स से मेवाड़ Gmpl 2 चैनल पर प्रसारित किया जाएगा
प्रीमियर लीग के संरक्षक इकबाल मोहम्मद छीपा ने कहा कि
गंगापुर के जो भी इच्छुक क्रिकेट खिलाड़ी हो 15 अक्टूबर से पहले बिना देरी किये हुए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते
है एवं गंगापुर के क्रिकेट प्रेमियों से इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए अपील की।