बक्सर नगर थाना क्षेत्र के स्वर्ण बाजार में बुधवार को संध्या समय अफरा-तफरी मच गई, जब आभूषण कारीगर सोनू वर्मा के लापता होने की खबर फैली। सूचना मिलते ही कई कारोबारी नालबंद टोली स्थित उसके घर पहुंचे, जहां ताला लगा मिला। स्वर्णकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद वर्मा ने बताया कि सोनू मंगलवार से लापता है। वह वर्षों से गहने बनाने का काम करता था।