विदिशा नगर: इमलिया बरबटपुरा में बाइक चोरी के कुछ दिनों बाद घर में चोरी के लिए आए चोर को लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंपा, पुलिस ने छोड़ा
ग्राम इमलिया बरबटपूरा में रहने वाले अहिरवार परिवार ने आज कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की जिसमें उन्होंने बताया की 13 तारीख को उनके खेत से बाइक चोरी हुई थी जिसे अब तक कुछ पता नहीं चल सका है वहीं दूसरी ओर 17 तारीख को गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक घर में ताला तोड़कर घुस था और घर में तोड़फोड़ की थी युवक को पड़कर पुलिस के हवाले किया गया था।