विदिशा नगर: शमशाबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर निवासी बुजुर्ग ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार की न्याय की मांग
शमशाबाद थाना और शमशाबाद तहसील के अंतर्गत ग्राम हीरापुर में रहने वाले लच्छू नमक बुजुर्ग ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम लिखित ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने तकरीबन 15 साल पहले मिले पट्टे की भूमि पर कब्जा न होने की शिकायत की उन्होंने जमीन पर कब्जा पाने के लिए थाना तहसील कलेक्ट्रेट एसपी कार्यालय अजाक्स थाना सहित तमाम जगहों पर फरियाद कर ली नतीजा शून्य रहा।